Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नहर में नहाते समय दो भाई डूबे

शादियाबाद गाजीपुर। थाना क्षेत्र के गरैनी के पास चकमहताब गांव के पास गुरुवार को नहर में डुबने से दो किशोर सगे भाई किशन कन्नोजिया(13) व शिवराज कन्नोजिया(12) कि मौत हो गई। कनुआन गांव निवासी जगत राम पिछले तीन साल से चकमहताब गांव में नहर किनारे घर बनाकर परिवार के साथ रहते थे उनके तीन पुत्र व दो पुत्री है। गुरुवार की सुबह लगभग नो बजे तीनो पुत्र किशन (13) शिवराज (12) व आनन्द (8) घर के सामने नहर में नहा रहे थे। बताते है कि एक बार कुछ देर नहाकर तीनो घर चले आये। उसके बाद फिर तीनो दोबारा नहाने चले गए। नहा कर छोटा भाई आनन्द घर आ गया। बाकी दोनो भाई नहा रहे थे। जब कुछ समय बाद मां रीमा देवी घर से बाहर निकलकर देखा तो दोनो कहीं नजर नही आये। जब मां ने आनन्द से पुछा तो पता चला की दोनो नहर में नहा रहे हैं। कुछ अनहोनी की आशंका होने पर मां की चिख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौङे ।कुछ युवाओ ने नहर में छलांग लकाकर खोजना शुरू किया तो दोनो उसी जगह मिले जहां वह नहा रहे थे। लोगों ने इसकी सूचना पर डायल 112 पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां पहुंची, जहां डाक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची शादियाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पिता जगत राम कन्नोजिया मेहनत मजदूरी का काम करते है।किशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात में पङता था वही शिवराज दी शन साईन पब्लिक स्कूल जखंनिया में कक्षा पांच का छात्र था। अचानक हुई दो किशोरो की असमय मृत्यू ने पूरे गांव को झकझोर दिया।

Popular Articles