Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

लेखाकार जितेंद्र सिंह की मां का निधन

गाजीपुर।पंचायती राज विभाग के लेखाकार और पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक जितेन्द्र सिंह की माता बादामी देवी का शनिवार को निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थी।उनके निधन की सूचना पाकर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रोशन लाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, उमेश कन्नौजिया तथा विभाग के कर्मचारी जितेंद्र सिंह के घर देवकली ब्लाक के ठेहुना पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया। जितेंद्र सिंह ने बताया कि माता जी का अंतिम संस्कार रविवार को सुबह जौहरगंज श्मशान घाट सैदपुर पर 11 बजे किया जायेगा।

Popular Articles