Wednesday, October 23, 2024

Top 5 This Week

spot_img

शिक्षा जीवन की अमूल्य धरोहर हैः उमाशंकर

देवकली( गाजीपुर)। कुशवाहा मौर्य परिवार कल्याण समिति  की ओर से  हाई स्कूल व इण्टर के करण्डा व सदर ब्लाक के मेधावी छात्र व छात्राओं का सम्मान समारोह छावनी लाइन में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने तथागत महामानव गौतम वुध्द के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यापर्ण करके किया। विशिष्ठ अतिथि शशिकांत कुशवाहा,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा,डा० जनक कुशवाहा उपस्थित थे। उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवपूर्ण है। इस समाज में सम्राट अशोक,महामानव गौतम वुध्द,महात्मा ज्योति राव फूले,सावित्री बाई फूले,बाबू जगदेव सिंह सहित अनेक सम्राट व समाज सुधारक पैदा हुए। जिन्होने पूरे विश्व को मानवता का संदेश देकर एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की अमूल्य धरोहर है। जिसके बिना मानव पशु तुल्य है।लङका व लङकी में बिना भेद भाव किये उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करे।सारे विकास के दरवाजे इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी बढ चढ कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर करण्डा तथा सदर ब्लाक के मेधावी छात्र व छात्राओ को अंगवस्त्रम,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर शिवजी वर्मा,सुभाष कुशवाहा,अखिलेश्वर कुशवाहा,राम अवतार कुशवाहा,धर्मेन्द्र कुशवाहा,राजनाथ कुशवाहा,सुधाकर कुशवाहा,अजय कुशवाहा,अशोक कुमार कुशवाहा,अरविन्द मॊर्य,वंशवहादुर कुशवाहा,पूर्व प्रधान उर्मिला कुशवाहा,कमला कुशवाहा,पूर्व सभासद राजेश कुशवाहा,अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा व संचालन रामेश्वर कुशवाहा ने किया।

Popular Articles