
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूका। राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि,“महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि गरीब परिवारों के लिए भोजन बनाना भी मुश्किल हो गया है। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि,“भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आम जनता महंगाई से परेशान है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि का असर हर घर पर पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।” शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हैं। बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई ने युवाओं एवं मध्यम वर्ग को गहरे संकट में डाल दिया है। सरकार को तुरंत जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह राजू सिंह राजेश गुप्ता हामिद अली आलोक यादव उमाशंकर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, प्रकाश राय, महबूब निशा, सुमन चौबे, सीमा विश्वकर्मा ,रईस अहमद, लाल मोहम्मद, राम नगीना पांडे, गुड्डू कुमार,आशुतोष गुप्ता, सतीराम सिंह, रमेश गुप्ता, राजेश सिंह, अज लाल अब्बासी, सीताराम राय, वीरेंद्र राय, राजेश उपाध्याय, देवेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार दुबे, राघवेंद्र चतुर्वेदी, मंसूर अली कमाल अहमद अक्षयबर विंद, मुसाफिर बिंद, पारस उपाध्याय, सत्येंद्र कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




