Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दयाशंकर मिश्र दयालु ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रबिवार को शहर के एक होटल सभागार में शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने पार्टी का ध्वजारोहण किया। उपस्थित अतिथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कलश पर दीप प्रज्वलित कर पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता की छवि पर पुष्प अर्पित किया। प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र को मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने “सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं व क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कार्यकर्ताओं को चैतन्य करने, नई तकनीकों की जानकारी देने तथा सरकार की योजनाओं एवं पार्टी के महामनीषियों के विचारों से जोड़कर रखने के उद्देश्य से किया जाता है।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आह्वान पर देश के 140 करोड़ लोग राष्ट्रनिष्ठा और समर्पण भाव के साथ एकजुट होकर खड़े हो रहे हैं। सरकार और संगठन मिलकर “सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान” के मंत्र के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं, जिससे देश की समृद्धि और सम्मान दोनों बढ़े हैं।उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग आज लाभान्वित और खुशहाल है। कोरोना काल में प्रारंभ हुई गरीब कल्याण अन्न योजना आज भी निरंतर संचालित है। स्वच्छता अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिस विषय पर विपक्ष कभी उपहास करता था, वही आज जनआंदोलन बन चुका है। किसान अपने उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त कर रहा है तथा महिलाओं, किसानों और युवाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया है।

इस मौके पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों तथा स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका उद्घाटन मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने फीता काटकर किया।प्रथम सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय तथा संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने किया।प्रथम दिवस में रविवार को कुल छह सत्र आयोजित किए गए। द्वितीय सत्र “विचार परिवार” को मुख्य वक्ता नागेश्वर पांडेय ने संबोधित किया। इसकी अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने तथा संचालन महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने किया।तृतीय सत्र में शलभमणि त्रिपाठी ने “देश के सम्मुख चुनौतियां” विषय पर उद्बोधन दिया। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष सशांक शेखर राय ने किया।चतुर्थ सत्र को जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर संबोधित किया। इसकी अध्यक्षता डॉ. शोभनाथ यादव  तथा संचालन सुधाकर कुशवाहा ने किया।पांचवें सत्र “कार्यकर्ता विकास” को वर्ग प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने किया। इसकी अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया।दिन के अंतिम एवं छठवें सत्र “हमारी कार्य पद्धति” विषय पर काशी क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र रघुवंशी ने अपने विचार व्यक्त किए। इसकी अध्यक्षता डॉ. मुराहू राजभर तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय ने किया।इस अवसर पर डा राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भानु प्रताप सिंह, बृजेन्द्र राय, पारसनाथ राय, कालीचरण राजभर, सीता सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, सुमित तिवारी, गर्वजीत सिंह, सुमन बिंद, शनि चौरसिया,राजन सिंह, अवधेश सिंह, मनोज गुप्ता सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Popular Articles