Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस मुठभेड़ में पिता-पुत्र को लगी गोली

सैदपुर (गाजीपुर)। सैदपुर पुलिस ने दासू बनवासी हत्याकांड के आरोपी पचीस हजार के इनामियां पिता पुत्र को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।दोनों के पैर में गोली लगी है।उनके कब्जे से दो तमंचा, एक कारतूस तथा दो खोखा बरामद किया है। उन्हे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 16 मई को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी तथा उपनिरीक्षक  वासुदेव प्रसाद पुलिस टीम के साथ पियरी बाजार में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दासू वनवासी की हत्या करने वाले रासबिहारी व हरेन्द्र सेहमलपुर गांव के निर्माणाधीन फायर सर्विस स्टेशन के पास खड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों पिता पुत्र ओट में छिपकर पुलिस पर फायर करने लगे।गोली प्रभारी निरीक्षक के बगल से निकल गयी। पुलिस ने अपने को बचाते हुए गोली चलाया। गोली पचीस हजार के इनामियां नोनहरा थाने के मोलनापुर निवासी पिता पुत्र हरिन्द्र के दायें पैर तथा रासबिहारी के बाँये पैर में गोली लगी।गोली लगते ही दोनों गिर पड़े। पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया।घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Popular Articles