
गाजीपुर। पुलिस लाइन में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रबिवार को पुलिस परिवार के बच्चों के लिए समर कैंप व बुक फेयर कार्यक्रम किया गया ।पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार के कल्याणार्थ समर्पित संस्था के रुप में कार्यरत पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, “वामा सारथी” की पदेन अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा की पत्नी कल्याणी के निर्देशन में समर कैंप कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों की कला एवं रचनात्मकता को निखारने के लिये साइंस एक्सपेरिमेंट, आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, मिट्टी के बर्तन,उसी पर पेंटिंग आयोजित किया गया ।

बच्चों को जूडो कराटे व सेल्फ डिफेंस भी सिखाया गया। बच्चों को अध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक पुलिस परिवारजनों को सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया गया था । इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक नगर की पत्नी व मुख्य अग्निशमन अधिकारी की पत्नी व प्रतिसार निरीक्षक एवं समस्त कर्मचारी मौजूद रहे ।




