Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मशरूम पोषण एवं औषधीय दृष्टि से महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है

गाजीपुर। पीजी कालेज में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विज्ञान संकाय के अन्तर्गत वनस्पति विज्ञान विषय के शोधार्थी सुभम कुमार गुप्ता ने अपने शोध प्रबन्ध शीर्षक “स्टडीज ऑन प्रॉपर्टीज ऑफ एडिबल (अग्रिकस ब्योसपोर्स ) एंड वाइल्ड मशरुम ऑफ ईस्टर्न उत्तर प्रदेश इंडिया” नामक विषय पर शोध प्रबंध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि मशरूम पोषण एवं औषधीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ हैं। इसमें (बटन मशरूम) सबसे अधिक उगाया जाने वाला खाद्य मशरूम है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक प्रकार के जंगली मशरूम प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। इस अध्ययन में खाद्य एवं जंगली मशरूमों के पोषण, जैव-रासायनिक तथा औषधीय गुणों का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। परिणाम बताते हैं कि दोनों प्रकार के मशरूम प्रोटीन, फाइबर, विटामिन एवं खनिजों से भरपूर होते हैं, जबकि जंगली मशरूमों में एंटीऑक्सीडेंट गुण अधिक पाए जाते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के खाद्य (Agaricus bisporus) एवं जंगली मशरूम पोषण और औषधीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जहां Agaricus bisporus व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण है, वहीं जंगली मशरूम उच्च जैव सक्रिय गुणों के कारण अधिक संभावनाशील हैं। उचित अनुसंधान, जागरूकता एवं वैज्ञानिक खेती से मशरूम क्षेत्र में व्यापक विकास संभव है। मशरूम को कृषि प्रणाली में जोड़कर टिकाऊ खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है। सावधानी रखते हुए इसका प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि खाद्य और विषैले मशरूम में अंतर करना कठिन होता है। मशरूम को “फंक्शनल फूड” कहा जाता है क्योंकि ये पोषण के साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। अनुसंधान में पाया गया है कि मशरूम विभिन्न रोगों जैसे हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर एवं प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी में बहुत ही कारगर सिद्ध हुए है। इसके बाद महाविद्यालय की विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के सदस्यों तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान की। संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे०(डॉ) जी सिंह, प्रोफे० (डॉ०) अरुण कुमार यादव, प्रोफे० (डॉ०)सुनील कुमार, डॉ० रामदुलारे, शोध निर्देशक एवं विभागाध्यक्ष डॉ जेके राव, डॉ० अमरजीत सिंह, डॉ० इन्दीवर रत्न पाठक, प्रोफे० (डॉ०) रविशंकर सिंह, डॉ० गौतमी जैसवारा, प्रोफे० (डॉ०) सुनील कुमार, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० अंजनी कुमार गौतम, डॉ० लव जी सिंह, डॉ० कमलेश,अमितेश सिंह शोध छात्रा सना अंसारी, अंकिता साहू, विवेक गुप्ता एवं अन्य  प्राध्यापक गण व शोध छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ जी सिंह ने किया।

Popular Articles