Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया

सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मौधियां बाजार में 14 सितंबर को शराब की दुकान के सामने लाठी डंडे से पीटकर एक युवक की हत्या के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ दानी यादव के रूप में हुई है। मामला 14 सितंबर 2025 का है, जब रात करीब 8 बजे मौधिया बाजार, में शराब लेने को लेकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट की थी। इस घटना में सोनू यादव पुत्र बक्सी यादव, निवासी ग्राम धुवार्जुन, की मौत हो गई थी। विवेचना के दौरान गवाहों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभिषेक उर्फ दानी सहित अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव और उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह अपनी टीमों के साथ शामिल थे।

Popular Articles