Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पूर्वमंत्री विजय मिश्र ने विधायक ओमप्रकाश की खोली कुंडली

गाजीपुर। भाजपा नेता व पूर्वमंत्री विजय मिश्र ने शनिवार को बंशीबाजार स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुलायम सिंह के बाद समाजवादी पार्टी विचार शून्य और विवेकहीन हो गई है । केवल तुष्टिकरण की राजनीति एवं अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए भगवान, सनातन और हिन्दू समाज को अपशब्द कहने और अपमानित करने की उनके नेताओं में प्रतियोगिता चल रही है। उन्होने कहा कि यह सब देश और प्रदेश की जनता इनके कुकृत्यो को देख रही है अभी बंगाल और असम की जनता ने इनको ठीक से जवाब दिया है और 2027 में प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार जनता बनाएगी। मनोज सिन्हा गाजीपुर के गौरव हैं और आज उनके कार्य उनके स्वभाव और प्रशासनिक क्षमता के कारण गाजीपुर को एक नया सम्मान मिला है। उन्होने कहा कि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह के इतने लंबे राजनीतिक जीवन की उपलब्धि के बारे में गाजीपुर की जनता कहती है कि वो भू माफिया, शिक्षा माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया एवं स्थानांतरण उद्योग गिरोह के सरगना हैं। बिजली, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों बीएसए, डीआईओएस के ट्रांसफर पोस्टिंग का होता है और अधिकारियों को डरा धमका कर केवल भ्रष्टाचार करना है। पूर्वमंत्री विजय मिश्र ने कहा कि ओमप्रकाश सिंह सात बार विधायक, एक बार सांसद, दो बार सरकार में मंत्री रहने पर स्वास्थ्य, शिक्षा और नौजवानों को रोजगार देने के क्षेत्र में या गाजीपुर की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए एक भी कोई काम किए हैं तो बताएं ।काम तो छोड़िए अस्पताल मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम स्टेडियम या कोई फैक्ट्री लगवाने की बात तो दूर अगर कोई पत्र लिखे हैं तो भी बताएं। हां पत्र लिखते हैं बस ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए। विजय मिश्र ने कहा कि मनोज सिन्हा ने बनारस गोरखपुर फोरलेन, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, रोडकम ब्रिज गंगा पर ताड़ीघाट, औड़िहार मेमू शेड ट्रेनिंग सेंटर सहित अनेकों जनपद की जरूरत का पूरा करने का काम केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कराया। उन्होने कहा कि हमने अपने पहले ही कार्यकाल में जिला अस्पताल, 100 बेड का महिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर, स्टेडियम, ऑडिटोरियम, बिजली व्यवस्था ट्रॉली ट्रांसफार्मर सहित पुल पुलिया आदि सभी विभागों सहित जनपद की जरूरत को पूरा करने का सभी काम किया।

Popular Articles