
नंदगंज (गाजीपुर)। पुलिस ने 16 मई को रेवसा गांव के लिंक मार्ग पर मुठभेड़ में पचीस हजार का इनामियां बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगने से घायल हो गया।उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र पुलिस टीमके साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रेवसा गांव के लिंक रोड पर पहुंची। पुलिस को देखते ही पचीस हजार का इनामियां बदमाश भागने लगा। पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी कर दिया। अपने को घिरा देख बदमाश चंदवक थाने के जरासी निवासी मोनू यादव पुत्र प्रेम बहादुर उर्फ मुलायम यादव पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग किया ।गोली मोनूयादव के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसके कब्जे एकतमंचा, एक कारतूस तथा एक खोखा बरामद हुआ।गिरफ्तार बदमाश के ऊपर विभिन्न थाने में पंद्रह मुकदमें दर्ज है।




