Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

spot_img

लखनऊ सचिवालय की तुलना में बेहतर बना है शेरपुर का सचिवालयः डीएम

भांवरकोल (गाजीपुर)। भांवरकोल ब्लाक के शेरपुर ग्राम पंचायत में नवनिर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम सचिवालय शेरपुर में एक सौगात है। आपकी सारी समस्या एक ही स्थान पर सुनी जायेगी एवं ग्रामीण जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह सचिवालय लखनऊ सचिवालय की तुलना में बेहतर बना है। जिलाधिकारी ने सचिवालय भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं संरचना की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालय ग्रामीण प्रशासन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भवन ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत शेरपुर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामवासियों को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह भवन सामूहिक सहभागिता एवं जनसहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्य की सफलता तभी संभव है जब उसमें जनसहभागिता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय ग्रामीण विकास की धुरी हैं तथा इनके माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न प्रमाण पत्र, पेंशन, मनरेगा, आवास एवं अन्य योजनाओं से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेंगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी डॉक्टर हर्षिता तिवारी ने भी महुवनी का पेड़ लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाने का काम किया । कार्यक्रम में पूर्व प्रधान लल्लन राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, प्रधान संघ अध्यक्ष बृजलाल यादव, पूर्व प्रधान अविनाश राय, मुन्ना प्रधान ,मनोज राय, मास्टर हेमनाथ राय, प्रधान जुबेर अहमद, जुनेद प्रधान, राजेश राय बागी, दिनेश चौधरी प्रवक्ता, संचालन सचिव शेरपुर सूर्यभान राय ने किया ।

Popular Articles