Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

spot_img

स्मार्ट मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड मोड में परिवर्तित करा लें

गाजीपुर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं मेगा कैंप के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्युत वितरण खंड नगर आमघाट के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से उपभोक्ताओं को 15 मई से 22 मई तक होने वाले विशेष मेगा कैंप की जानकारी दी गई।अधिशासी अभियंता ने बताया कि विद्युत वितरण खंड नगर आमघाट सहित चारों खंडों में यह विशेष मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा, जहां स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, नाम परिवर्तन, लोड वृद्धि समेत विद्युत संबंधी विभिन्न समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर अभी तक प्रीपेड मोड से पोस्टपेड मोड में परिवर्तित नहीं हुए हैं, उनका परिवर्तन कार्य कैंप में कराया जाएगा। साथ ही प्रीपेड मोड में अधिक बिल बनने की शिकायतों का भी जांच कर समाधान किया जाएगा। विभाग का कहना है कि कैंप में सब डिवीजन करीमुद्दीनपुर, मोहम्मदाबाद, नगर सहित संबंधित सभी कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिल सके।

Popular Articles