
गाजीपुर। सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर ऐशोसिएशन की मासिक बैठक पेंशनर्स भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। उन्होने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों से केन्द्र सरकार द्वारा वित्त विधेयक अधिनियम में संशोधन कर पेंशनरों को वंचित करने की साजिश के विरुद्ध चलाए जा रहे राष्ट्र व्यापी चरण बद्ध के द्वितीय चरण में प्रधान मंत्री को संबोधित हस्ताक्षर याचिका अभियान के अन्तिम चरण में एक हजार का लक्ष्य पूर्ण कर प्रांतीय नेतृत्व को भेज दिया जायेगा। कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने बताया कि यह ऐशोसिएशन पेंशनर्स विगत चार साल से पेंशनर भवन के नव निर्माण हेतु पूर्ववर्ती एवं वर्तमान जिलाधिकारी से निरन्तर सम्पर्क कर मांग करता रहा है, वर्तमान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने ऐशो की शिष्ट मण्डल को आश्वस्त किया कि उक्त जर्जर पेंशनर भवन के नव निर्माण हेतु अति शीघ्र प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाएगी। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने ऐशो के सदस्यों से नवीनीकरण शुल्क जमा करने की अपील की, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने संगठन के सहयोग हेतु विशेष सहयोग शुल्क जमा करने का अनुरोध किया , संरक्षक बरमेश्वर उपाध्याय ने समस्त सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनरों से आपसी मतभेद भुला कर प्रस्तावित आन्दोलन को सफल बनाने का आग्रह किया । बैठक में बाल कृष्ण यादव, डाक्टर पारस नाथ सिंह , डाक्टर दिनेश सिंह, प्रख्यात कवि दिनेश चन्द्र शर्मा, अमर नाथ तिवारी,रमाशंकर यादव, लल्लन सिंह, नरेन्द्र सिंह, जीयुत शर्मा , जगदीश गुप्ता, जय प्रकाश वर्मा, राम राज कुशवाहा, देऊ राम, शिव शंकर सिंह चंद्र बली प्रजा पति,मुहम्मद आरिफ रहे। अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव एवं संचलन जनार्दन सिंह एवं अम्बिका दुबे ने किया।




