Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पत्रकारिता दिवस की तैयारियों को लेकर एसोसिएशन के पत्रकारों की बैठक

गाजीपुर। पत्रकारिता दिवस के आयोजन एवं उसकी रूपरेखा तय करने के लिए 14 मई को कैंप कार्यालय बंशी बाजार पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने की तथा संचालन महासचिव वसीम रज़ा ने किया।बैठक में पत्रकारिता दिवस पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, संगोष्ठी और सम्मान समारोह के स्वरूप पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता पर बल दिया। यह निर्णय लिया गया कि सभी पत्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करें और अपनी मर्यादा का स्वयं ध्यान रखें। अभिषेक सिंह ने कहा कि “पत्रकारिता दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि अपनी कलम की शक्ति और समाज के प्रति हमारी जवाबदेही को याद करने का दिन है। हम सभी को मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाना है।”महासचिव वसीम रज़ा ने कहा कि संगठन के सभी साथी पूरी ऊर्जा और सहयोग के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में जुट जाएं। बैठक के दौरान कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने सुझाव साझा किए, जिन्हें सर्वसम्मति से कार्यक्रम की कार्ययोजना में शामिल किया गया।बैठक में उपाध्यक्ष शिवेश कुमार पाण्डेय’पंकज’,सुजीत कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, इन्द्र बहादुर सिंह, जय कुमार पाण्डेय, कमलदेव राय, आसिफ, महताब आलम, अभिषेक सिंह, इकरार, रवि , प्रदीप सहित अनेक पत्रकार साथी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles