Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अपर सीएमओ को कोई जानकारी न होने पर डीएम नाराज

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय व राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अर्न्तविभागीय समन्वयक की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार को कार्यो की जानकारी न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा । भविष्य में सचेष्ट किया गया कि बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी ने सम्बंधित को निर्देशित किया कि आशा का भुगतान समय से किया जाय, तथा समस्त एमओवाईसी तहसीलों पर बीएचएनडी की बैठक करते रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओपीडी का संचालन तथा नियमित रूप से सीएचओ एवं एनएम की उपस्थिति का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एवं ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये।  बैठक में जिलाधिकारी ने ओपीडी एवं आईपीडी की समीक्षा, एफआर यू, आरबीएस के कार्यक्रम, दृष्टिहीनता निवारण, एम्बुलेंस सेवाए, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, ई-कवच, आभा आई डी प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, अन्य बिन्दुओ पर समीक्षा की। उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन0एच0एम), समस्त एमओवाईसी एंव अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Popular Articles