Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सीबीएसई 12वीं में सनबीम स्कूल का रहा दबदबा

गाजीपुर। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। जिसमें सनबीम स्कूल महराजगंज की आकांक्षा यादव 95.8% ने जिले में तीसरा स्थान बनाते हुए विद्यालय की बुलन्दियों को बरकार रखा। साथ ही साथ साजिदा फातिमा 95.6%, वर्तिका यादव 92.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले को गौरवान्वित किया है। जिससे विद्यालय परिवार व छात्रों के परिवार खुश है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नवीन सिंह ने कहा कि बच्चों द्वारा उनके मेहनत और लगन के चलते जिले में विद्यालय व माता- पिता का नाम ऊँचा हुआ। उन्होनें ब्लाक इंचार्ज शिक्षकों एवं छात्रों का धन्यवाद प्रकट किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी ने बच्चों की कड़ी मेहनत के लिए उन्हे प्रोत्साहित किया और अध्यापकों को इस अच्छे परिणाम के लिए धन्यवाद प्रकट किया । विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह ,वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, डायरेक्टर नवीन सिंह, प्रवीन सिंह व स्मिता सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाए प्रदान किए ।

Popular Articles