Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में मासूम की मौत, पांच घायल

शादियाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बादशाहपुर(अङरिया) गांव के पास सोमवार की सुबह बोलेरो ट्रेक्टर की जोरदार टक्कर में एक आठ माह के मासूम की मौत हो गई जबकि बोलेरो चालक सहित पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलतेही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलो को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी भेजा। बताया जाता है कि दुल्लाहपुर थाना के सिखङी गांव निवासी नरेंद्र कश्यप(27) अपनी पत्नी सन्जू कश्यप(25) आठ माह के पुत्र शिवान ,भाई दिलीप कश्यप (24) मां अनुसुइया देवी(60) के साथ बोलेरो चालक शिवम यादव के साथ सैदपुर दवा लेने जा रहे थे। शादियाबाद के बादशाहपुर गांव के पास बहरियाबाद से सीमेंट पाइप लादकर आ रहे ट्रैक्टर टाली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना तेज था कि बोलेरो के परखच्चे उङ गये।घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गये। पुलिस ट्रैक्टर और बोलेरो को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिवार की ओर  से कोई तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जायेगी।पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

Popular Articles