Tuesday, May 12, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विद्यालयों में को-करीकुलर कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व का परिष्कार करते हैः प्रो.अजय राय

गाजीपुर। नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी में ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन किया गया है। जो 11 से 20 मई तक के लिए शिविर में एकेडमी के छात्र-छात्राओं को शिक्षिकाओं तथा आमंत्रित विशेषज्ञों के सहयोग से सह-शैक्षणिक क्रियाकलाप व नवीन क्रियात्मक कौशल की सीख दी जा रही है।इस आयोजन में स्वेच्छया अभिरुचि रखने वाले छात्र- छात्राएं उत्साह व हर्षोल्लास के साथ भाग ले रहे हैं। जिन्हे शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य, खेल-कूद व समान्य व्यवहारिक शिक्षा से संबंधित क्रिया कलापों से परिचित कराया जा रहा है। इस विशेष शिविर में मुख्य रूप से बिना ईंधन के स्वादिष्ट व पौष्टिक व्यंजन, क्राफ्ट, एरोबिक्स, संगीत, मिट्टी से बने तरह -तरह के खिलौने इसके अलावा विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों को इलेक्ट्रिक लैंप और बिजली के पंखे बनाना सिखाया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चे ताइक्वांडो, कांच पेंटिंग, पानी में नाव चलाना और फैशन शो प्रतियोगिता का शिक्षण-प्रशिक्षण दिया रहा है।एकेडमी के निदेशक (शैक्षणिक) प्रो. अजय राय ने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक और पाठयक्रम आधारित शिक्षण के साथ ही को- करीकुलर एवं कौशल आधारित क्रियाकलापों को बढावा दिया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि इन कार्यक्रमों से हम छात्रों के व्यक्तित्व को परिष्कृत कर सकते हैं। शिविर में प्रधानाचार्य विभा राय ,सुनीता मिश्रा, सारिका राय, कनक राय, रंजना राय, अर्चना तिवारी, सना फातमा, कंचन श्रीवास्तव , रेनू राय, नीरज उपाध्याय, जकाउद्दीन खान, अनामिका श्रीवास्तव आदि शिक्षक शामिल रहे।

Popular Articles