
बहरियाबाद गाजीपुर। स्थानीय बाजार में केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें दवा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गयी। जिसमें गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के जिलाध्यक्ष नागमणि मिश्रा ने संगठित होकर संघर्ष करने पर बल दिया तथा व्यवसाय में आ रही बाधाओं के बारे जानकारी ली। तत्पश्चात केमिस्ट एसोसिएशन बहरियाबाद का गठन किया गया। जिसमें आफताब आलम अध्यक्ष, हरिनारायण मौर्या उपाध्यक्ष, महेंद्र यादव कोषाध्यक्ष, रमेश जायसवाल महामंत्री, संतोष यादव संयुक्त मंत्री, बाबूनन्दन चौहान संगठन मंत्री, नेसार अहमद फैज मीडीया प्रभारी तथा सुहेल अहमद, शुभम यादव, मनीष कुमार, कृष्णा सिंह आदि कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। इस अवसर आल इण्डिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट के जिला संरक्षक राजेश राय, महामंत्री ब्रजेश पाण्डेय, आडिटर ज्योतिभूषण चौरसिया आदि मौजूद रहे।



