Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

spot_img

तहसील और थाने वसूली के केंद्र बन गये हैं

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया गया। कटरिया कांड में निर्दोष जेल भेजे गये कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करने और प्रतिनिधि मंडल पर पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया। गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अराजक हो चुकी है। इसके संरक्षित अपराधी लूट पाट और बलवा कर रहे हैं। चारों तरफ जंगलराज है । न कानून का खौफ है न पुलिस का डर। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। तहसील और थाने वसूली के केंद्र बन गये है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। इस सरकार के पास जनता की भलाई और उसकी खुशी के लिए कोई योजना नहीं है वह केवल साम्प्रदायिक कार्ड खेलकर ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता में बने रहना चाहती है। यह सरकार लोकतंत्र के साथ घिनौना खेल खेल रही है। बैठक में डा. विरेन्द्र यादव,विधायक जै किशन साहू, रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव,मदन यादव, आजाद राय, रविन्द्र प्रताप यादव, मुन्नीलाल राजभर, अशोक कुमार बिन्द, रामजन्म चौहान, जमुना यादव आदि मौजूद थे। जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Popular Articles