
मरदह (गाजीपुर)।निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए ग्राम प्रधानों व सचिव की पहल सराहनीय रही। वृहस्पतिवार को सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजीत गुप्ता के नेतृत्व में इकठ्ठा 25 कुंतल भूसा दान किया गया।दान में मिले भूसे को बृहद गोसंरक्षण केंद्र,बरेन्दा में संरक्षित निराश्रित गोवंश के लिए भेज दिया गया।जिससे वहां रह रहे पशुओं को पर्याप्त चारा उपलब्ध हो सके।एडीओ पंचायत ने बताया कि गर्मी के मौसम में हरे चारे की कमी के चलते गो आश्रय स्थलों पर भूसे की आवश्यकता काफी बढ़ जाती है।ऐसे समय में ग्राम प्रधान व सचिवों का यह योगदान गोवंश के संरक्षण और उनके बेहतर भरण-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एडीओ पंचायत ने कहा कि समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही निराश्रित गोवंश की समुचित देखभाल संभव है।उन्होंने ब्लाक वासियों से अपील किया कि वे भी आगे आकर भूसा,चोकर एवं अन्य चारे का दान कर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुमन सिंह राजबहादुर सिंह,सचिव प्रदीप प्रभाकर मौजूद रहे।




