Friday, June 12, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिला जज ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायालय गेट सं. एक से जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बुधवार को राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई के लिए जागरूकता रैली एवं प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जनपद न्यायाधीष ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते है। जिसमें वैवाहिक विवाद,   घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बंटवारा सम्बंधित विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते है। इस मौके पर संजय हरी शुक्ला पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अली रजा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03, अमित सिह-।, स्पेशल जज एससी/एसटी पीए एक्ट,  शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अभिमन्यू सिंह स्पेशल जज ईसी.एक्ट, श्वेता वर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-04, राम अवतार प्रसाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो, संजय के लाल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष सं0-01, विजय कुमार-चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष सं0-02, नूतन द्विवेदी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व नीरज गोंड, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, लीड बैंक यूबीआई व अन्य बैंको के अधिकारीगण एवं  राजेन्द्र विक्रम सिंह अध्यक्ष व अंजनी कुमार ठाकुर महासचिव, सिविल बार एसोसिएशन,  कृपाषंकर राय जिला शासकीय अधिवक्ता, अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, पराविधिक स्वयं सेवकगण आदि शामिल रहे।

Popular Articles