Friday, June 12, 2026

Top 5 This Week

spot_img

राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का ऐलान

गाजीपुर। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। बैठक मे संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा औषधि व्यापार की ज्वलंत समस्याओं की अनदेखी किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स   और आर्गेनाईजेशन ऑफ  केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर, गाजीपुर के समस्त केमिस्ट 20 मई को अपनी दुकानें बंद रखकर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। बैठक में एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि बार-बार निवेदन के बावजूद 12 लाख 40 हजार केमिस्ट्स और उन पर आश्रित पांच करोड़ लोगों की आजीविका पर संकट बना हुआ है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नागमणि मिश्र ने कहा कि दवा कोई साधारण चीज नहीं है। ई-फार्मेसी के कारण समाज में कई गंभीर जोखिम पैदा हो रहे हैं। एसोसिएशन ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर त्वरित विचार नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और उग्र होगा। दवा विक्रेताओं ने एकजुट होकर 20 मई की बंदी को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में विरेंद्र नाथ यादव, मनोज कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, अभय प्रकाश,अतुल अग्रवाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजीव भारती, विपिन मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव, बृज किशोर, राकेश त्रिपाठी, राजेश राय, मनिंदर कुशवाहा, ज्योति भूषण एवं सुनील श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नागमणि मिश्र तथा संचालन बृजेश पाण्डेय ने किया ।

Popular Articles