
गाजीपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित न होने के विरोध में भाजपा नगर मण्डल ने मंगलवार को गांधी पार्क में “महिला जन आक्रोश अभियान” के तहत मण्डल जन आक्रोश मार्च एवं पुतला दहन किया गया। काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। जिसका विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है।नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को राजनीति और समाज में समान भागीदारी प्रदान करना है।

ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध विपक्ष द्वारा करना नारी सम्मान के खिलाफ बताया गया।इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और नारों के साथ पदयात्रा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात प्रतीकात्मक रूप से विपक्ष का पुतला फूंका। “नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।इस जन आक्रोश मार्च में भाजपा जिला मंत्री किरण सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय, नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, सभासद एवं प्रतिनिधियों में मीनू मौर्या, कुसुम बिंद, सुनील वर्मा, कुंवर रूपेश सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, माया सिंह, लालसा भारद्वाज, करुणा श्रीवास्तव, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, दीपक जायसवाल, अभिनव सिंह छोटू, सोनू गुप्ता, गोपाल जी वर्मा, शुभ्रांशु राय, पूनम राय, श्याम चौधरी और भानु केशरी समेत लोग शामिल हुए।




