Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

spot_img

इग्नू में प्रवेश के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं हैः परिहार

गाजीपुर। इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केन्द्र 27101, पीजी  में जनवरी, सत्र के नए प्रवेशी छात्रों के परिचय सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चीफ प्रॉक्टर एवं विभागाध्यक्ष बीएड.प्रोफे (डा)एसडी.सिंह,परिहार  ने नये छात्रों के साथ संवाद करते हुए बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भारत का सबसे बड़ा और प्रमुख दूरस्थ शिक्षा विश्वविद्यालय है। जिसकी उपयोगिता और मान्यता देश-विदेश में बहुत अधिक है। यह उन छात्रों के लिए एक वरदान की तरह है जो काम के साथ पढ़ाई, नियमित कॉलेज न जा पाने या सस्ती और सुलभ शिक्षा की तलाश में हैं। इग्नू में प्रवेश के लिए  उम्र की कोई सीमा नहीं है, कोई भी कभी भी कही से भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकता है। इग्नू में 200 से अधिक यूजी, पीजी, डिप्लोमा, और सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं। जिनमें मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, और शिक्षा शामिल हैं। वर्ष में दो बार (जनवरी और जुलाई सत्र) प्रवेश के अवसर मिलते है। डॉ रवि शंकर ने असाइनमेंट लिखने तरीके एवं मूल्यांकन के बारे में चर्चा किया साथ  ही सर्टिफिकेट तथा डिप्लोमा कोर्सेज की  उपयोगिता को उदाहरण के माध्यम से बताया। अध्यक्षता इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रोफे0 (डा) एसएन सिंह नव प्रवेशी छात्रों तथा काउंसलर के प्रति आभार व्यक्त किये।कार्यक्रम में काउंसलर डॉ राम दुलारे, डॉ अंजनी कुमार गौतम, डॉ अमरजीत सिंह, डॉ एसएन मिश्र, डॉ प्रतिमा सिंह, डा शिप्रा श्रीवास्तव, डा. भावना श्रीवास्तव, नीरज कुमार सिंह, सुनील कुमार  आदि रहे। संचालन सह समन्वयक इग्नू डॉ पीयूष कांत सिंह ने किया।

Popular Articles