Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कैबिनेट मंत्री ने शिक्षामित्रों को दिया मानदेय का चेक

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षामित्रों को वेतन वृद्धि में दस हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये अप्रैल से मिलना शुरू हो जायेगा। जिसके परिपेक्ष में रायफल क्लब सभागार में यह वेतन वृद्धि चेक केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर एवं राज्य सभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित किया।

इसके बाद वहां मौजूद शिक्षामित्रों को चेक दिया गया। इस मौके पर विधायक जखनियां बेदी राम, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वित्त/रा0 दिनेश कुमार , जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा एवं पार्टी के कार्यकर्ता तथा शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Popular Articles