Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नौली की टीम ने जमानियां को हराया

जमानियां (गाजीपुर)। पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष स्व नयन प्रकाश सिंह की जयंती के अवसर पर अभईपुर स्थित खेल मैदान में मंगलवार की रात्रि राठौर स्पोर्टिंग क्लब अभईपुर द्वारा  रात्रिकालीन कैनवस फुल बाउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जमानियां कस्बा और नवली की टीम के बीच खेला गया।जिसमें नवली की टीम 34 रनों से जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता के अगले चक्र में पहुंच गई। दस-दस ओवर के निर्धारित मैच में नवली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 117 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमानियां कस्बा की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और 83 रन ही बना सकी और नौली की टीम ने 34 रनों से शानदार जीत दर्ज किया।नवली के बल्लेबाज दिव्य प्रकाश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 68 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है।

Popular Articles