Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दवा व्यापार रहेगा बंद, एसडीएम को सौंपा पत्रक

जमानियां (गाजीपुर)। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नागमणी मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 20 मई को होने वाली सांकेतिक राष्ट्रव्यापी हड़ताल के संबंध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी और औषधि निरीक्षक को सौंपा। इसी क्रम में संगठन की मजबूती दिखाते हुए जिले के सभी तहसीलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने क्षेत्र के उप-जिलाधिकारी को भी पत्र सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। एसोसिएशन अध्यक्ष नागमणी मिश्र ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो छोटे दवा व्यापारियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। इसी क्रम में जमानियां में राष्ट्रव्यापी बंदी को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर स्थानीय दवा विक्रेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसडीएम मनोज पाठक से मिलकर पत्रक सौंपा।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के स्थानीय अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध ई फार्मेसी व बड़े कार्पोरेट्स द्वारा प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण पर रोक लगाने, अधिसूचना जीएसआर 220ई, 817ई की वापसी सहित विभिन्न मांगो को लेकर 20 मई को भारत में दवा व्यापार बंद रखने का आह्वान किया गया है। इस मौके पर जिलाधय्क्ष नागमणी मिश्र ,महामंत्री बृजेश पाण्डेय ,राजेश राय, देवेन्द्र प्रताप सिंह, आशीष सिंह, मुकेश श्रिवास्तव, मनिंद्र कुशवाहा, नायाब अली ,गोवर्धन पांडेय, मुकेश सिंह, मुरली प्रसाद गुप्ता, नईम सिद्दीकी, अजय सिंह, अशोक सिंह यादव आदि रहे।

Popular Articles