
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सात मई को संभावित बाढ एवं कटान के दृष्टिगत संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओ का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थलों पर हो रहे कटानरोधक कार्यो का जायजा लिया। उन्होने ने तहसील मुहम्मदाबाद के ग्राम शेरपुर एवं मुबारकपुर में चल रहे कटान रोधक कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में मौके पर हो रहे कार्यो की गुणवत्ता परखी तथा कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को अधिक से अधिक मजदूरो/उपकरणो की संख्या बढाते हुए निर्धारित अवधि तक हर हाल में बोल्डर पैचिंग कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसमें किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। मौके पर उपजिलाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता देवकली पम्प नहर एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।



