Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

spot_img

साढ़े सात हजार सरकारी कर्मचारी अभियान में लगे

गाजीपुर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट में बना सेल्फी प्वाईट में सेल्फी फोटो खींचवाकर स्वगणना का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सात से 21 मई तक स्व गणना का कार्य चलेगा। 22 मई से 20 जून तक सरकारी कर्मचारी घर- घर जाकर गणना का कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि मोबाईल या कम्प्यूटर इन्टरनेट के माध्यम से स्व गणना का काम किया जा सकता है। वेबसाइटhttps://se-censu.gov.in    पर कोई भी व्यक्ति अपनी एचएलओ को सेलेक्ट करके हाउस सिक्स्टीन ब्लाक को सेलेक्ट करके अपनी स्वगणना कर सकते है।  जिले में करीब एक लाख स्व गणना का लक्ष्य रखा गया है। जिसको इसके लिए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के लगभग साढे सात हजार कर्मचारी लगाये गये हैं। जिनके माध्यम से गणना का कार्य किया जा रहा है। जनवरी, फरवरी, 2027 से इनिविजुवल गणना की जायेगी। उन्होने कहा कि इससे किसी तरह भ्रमित होने की जरूरत नही है। इसको एसआईआर से जोड़कर न देखें। ये सिर्फ गणना का कार्य हो रहा है। जिससे कि सरकार अपनी पालिसी और नीतिया लोगो के लिए लाये और उस पर विशेष ध्यान दे सके।  उन्होने बताया कि  स्व-गणना के लिए सबसे पहले ब्राउजर मेंhttps://se-censu.gov.in   वेबसाइट खोलनी होगी। इसके बाद स्टेट में उत्तर प्रदेश चुनकर कैप्चा भरना होगा। फिर परिवार के मुखिया के नाम और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज कर सत्यापन पूरा किया जाएगा। इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी या अन्य 16 भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन किया जा सकता है। फिर पता संबंधी जानकारी जैसे राज्य, जिला, गांव या शहर और मकान का विवरण भरना होगा। लोकेशन के लिए मैप पर अपने घर को लाल निशान से चिह्नित करना होगा। फार्म में कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें घर का प्रकार (पक्का या कच्चा), बिजली-पानी की सुविधा, शौचालय, परिवार के सदस्यों की जानकारी और टीवी, मोबाइल, इंटरनेट जैसी संपत्त्यिं का विवरण शामिल है। यदि किसी सवाल को समझने में दिक्कत हो तो यहां जानकारी ली जा सकती है। सभी जानकारी भरने के बाद फार्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करना होगा।

Popular Articles