भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मनोज सिन्हा का जन्मदिन

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मनोज सिन्हा का जन्मदिन

गाजीपुर। भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का 63 वें जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग केक काटकर खुशियां मनाई।और मनोज सिन्हा से वीडियो कालिंग वार्ता कर बधाई और दीर्घायु स्वस्थ जीवन की शुभकामना व्यक्त किया।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को केक और मिठाई खिलाया।
इस अवसर पर भाजपा के नेता ओमप्रकाश राय,सुनील सिंह,प्रवीण सिंह,अच्छेलाल गुप्ता,सुरेश बिंद,शशिकान्त शर्मा,विष्णु प्रताप सिंह,गोपाल राय, कार्तिक गुप्ता,अविनाश सिंह,दिलीप गुप्ता, आलोक शर्मा,अभिनव सिंह छोटू,दीपक सिंह,रामलाल सिंह,शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page