सपा कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर मनाया जन्मदिन

 सपा कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर मनाया जन्मदिन

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में गोमतीनगर स्थित दुर्गा मंदिर में हवन पूजा कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ्य लाभ और उन्नति की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर अभिनव सिंह ने कहा कि इस सरकार में अपराध चरम पर है। मंहगाई लगातार बढ़ रही है। जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साजिश की जा रही है हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर यादव,श्याम वर्मा,प्रवीण पांडेय,बृजेश सिंह,सुभम वर्मा,आशीष यादव,वैभव सिंह,हंसराज निषाद,बीरेंद्र मौर्या,अमर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page