Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम ने पालिटेक्निक में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पालिटेक्निक कॉलेज में चल रहे जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही सभी जानकारियों को गंभीरता से समझें और अपने कार्यक्षेत्र में उसका सही तरीके से अनुपालन करें। अनुपम शुक्ला ने कहा कि सभी गणनाकर्मी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से बातचीत कर उनसे बातचीत किया और कार्य के दौरान आ रही कठिनाई के संदर्भ में भी जानकारी की। उन्होने निर्देश दिया कि मास्टर ट्रेनर से समन्वय कर समस्या का समाधान, और उचित मार्गदर्शन प्राप्त करे।  जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे कार्मिकों हेतु उपलब्ध कराये जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी देखे। उन्होने कहा कि भोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी न की जाये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सदर एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Popular Articles