
गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान ईवीएम गोदाम में रखी फायर होज रील ड्रम कार्यशील अवस्था में नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही गोदाम परिसर में स्थापित पानी की टंकी में भी रिसाव (लीकेज) पाया गया। जिलाधिकारी ने उक्त कमियों को गंभीरता से लेते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि फायर होज रील ड्रम को तत्काल ठीक कराया जाए तथा पानी की टंकी की मरम्मत/नव-निर्माण हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप सुदृढ़ रखी जाएं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि/रा0 दिनेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहें I




