
दिलदारनगर गाजीपुर। थाना के पचोखर – फूली मार्ग पर सोमवार की सुबह बोलेरो के धक्के से बजे लहुवार के एक ईंट भट्ठा पर कार्य कर रहा नोनहरा थाना के मोलनपुरा निवासी मजदूर सुखराम वनवासी की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि सुखराम साइकिल से दरौली रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिससे वह साइकिल से उछलकर सड़क पर फेंका गया। दुर्घटना के बाद चालक मय गाड़ी सहित फरार हो गया। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।पत्नी महदेई ने बताया कि हम लोग लहुवार स्थित ईंट भट्ठा पर पथेरी का कार्य करते है।पति चंदौली जनपद के चकिया रिश्तेदारी में जाने के लिए साईकिल से दरौली स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में बोलेरो के धक्का से सिर में चोट लगने से मौत हो गई।थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि आवश्यक कारवाई की जा रही है।




