
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा की उपस्थिती में हुआ। जिसमें 98 प्रार्थना प्राप्त हुए। मौके पर 17 का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार कुल 380 शिकायत प्राप्त हुए। मौके पर 56 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें 08 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 83 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से 07 का निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 प्रार्थना मिले। जिसमें मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 35 प्रार्थना मिले। मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 01 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 58 शिकायत प्राप्त हुए। 16 का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




