Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सेवानिवृत कर्मचारियों का महाधिवेशन 13 नवंबर को

गाजीपुर। सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स ऐशोसिएशन की मासिक बैठक पीडब्लूडी जेई संघ भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि ऐशोसिएशन का  द्विवार्षिक अधिवेशन तेरह नवंबर को जिला पंचायत सभागार में होगा। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष अमर नाथ यादव ,महामंत्री ओपी त्रिपाठी, मंडलीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने कहा कि अधिवेशन के शुभारंभ के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा से दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करने के लिए अनुरोध किया जायेगा। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने समस्त सदस्यों से अधिवेशन से पूर्व सदस्यता अभियान शुरू कर उपस्थित होने की अपील की।कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी सदस्यों से पांच सौ रुपए अधिवेशन शुल्क अविलंब जमा करने की अपील की। बैठक में शिव शंकर यादव,रामवृक्ष यादव, बालकृष्ण यादव,डा पारस नाथ सिंह,अमेरिका यादव,गोपाल पाण्डेय, डा दीना नाथ चतुर्वेदी,बरमेश्वर उपाध्याय,  डा दिनेश कुमार सिंह, डा सुग्रीव सिंह,राम अवध यादव,रामू यादव,अवधेश श्रीवास्तव, धर्मदेव यादव, रमाशंकर लाल,अनूप सिन्हा,पारस राय,राज किशोर सिंह,चंद्रिका राम,मुन्ना मिश्रा आदि उपस्थ्त रहे। अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव एवं संचालन जिला मंत्री जनार्दन सिंह एवं अंबिका दूबे ने किया।

Popular Articles