Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

भाजपा भू-माफिया पार्टी है

गाजीपुर।  सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में नवनामित पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह किया गया। समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक जैकिशन साहू, विधायक मन्नू अंसारी,पूर्व विधायक शिवगतुल्ला अंसारी और पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने नवनामित मुहम्मदाबाद विधानसभा के अध्यक्ष रामकृत यादव, जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, गोवर्धन यादव,रामधीरज शास्त्री, जिला सचिव दिनेश यादव और जयराम भारती,नगर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ बांबी चौधरी तथा मनिहारी ब्लाक के अध्यक्ष श्रीराम यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव कहा कि भाजपा एक राजनीतिक गैंग है। भाजपा का एजेण्डा समाज में नफरत फैलाना और सामाजिक सद्भाव को खत्म करना है। भाजपा सरकार में तमाम तरह के अवैध कारोबार हो रहे हैं। जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। भाजपाई सरकारी जमीनों, तालाबों पर कब्जे कर रहे है। भाजपा भूमाफिया पार्टी है। इस सरकार में असीमित लूट और भ्रष्टाचार है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। सदर विधायक जै किशन साहू ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बहुत मेहनती और संघर्षशील है। पार्टी का भरोसा अपने कार्यकर्ताओं पर है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को हटाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तत्पर है। जनता समाजवादी पार्टी पर भरोसा कर रही है। मुहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जनता की इच्छा पर खरे उतरें। जनता के बीच रहकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दे। कार्यकर्ताओं को भाषा, व्यवहार और परस्पर भरोसा करते हुए एकजुटता का परिचय देना है। सभी का सम्मान करें। भाजपा सरकार ने नौ साल की सरकार में समाज में दूरी पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। पीडीए को प्रताड़ित किया है। सरकार पीडीए के साथ हर स्तर पर भेदभाव कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक शिवगतुल्ला अंसारी, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मोहम्मद रइस खां ,सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, चन्द्रमा यादव,पूर्व प्रमुख विरेन्द्र यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव,श्री नारायण यादव,डा.उमेश यादव, अशोक कुमार बिन्द,मदन यादव, पारसनाथ पाठक,तहसीन अहमद, राजेन्द्र यादव,विभा पाल, संगीता साहू, रविन्द्र प्रताप यादव, रामजी राय, रीना यादव राजेश कुमार यादव, दिनेश कुमार गुजराल, जयराम यादव, जमुना यादव,अभिनव सिंह हर्षित, सुनील यादव,अजय यादव, रविन्द्र यादव,शेर अली राईन ,, सुनील यादव, छन्नू, मंशा यादवआदि मौजूद थे।संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Popular Articles