Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महिलाओं के सम्मान व समृद्धि में यह कानून मिल का पत्थर साबित होगा

गाजीपुर। जिला पंचायत हाल में महिला नेता साधना राय की अध्यक्षता में आयोजित सदर विधानसभा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम यह सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि यह देश की आधी आबादी के सम्मान , अधिकार व सशक्तिकरण के लिए देश की सरकार द्वारा उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार में खेल, शिक्षा, राजनीति, प्रशासनिक सेवाओं सहित सेना की नौकरी मे भी महिलाओं की भागीदारी बढी है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कानून सिर्फ राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए नहीं बल्कि यह महिलाओं के नागरिक अधिकार की सुरक्षा, उनके सामाजिक और आर्थिक मजबूती के साथ ही मानसिक रूप से सबल करने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के सम्मान व समृद्धि में यह कानून मिल का पत्थर साबित होगा। आभार धन्यवाद प्रिती गुप्ता ने तथा संचालन महिला नेता किरन सिंह ने किया।इससे पहले पूर्व विधायक सुनीता सिंह के नेतृत्व में कड़ाके की धुप में सैकडो महिलाओं की विशाल पदयात्रा नगर के आम घाट से निकल कर मिश्र बाजार, महुआबाग अफीम फैक्ट्री के रास्ते सरजू पांडेय पार्क पहुंचीं।

पद यात्रा मे शामिल महिलाएं हाथो मे नारी सशक्तिकरण व राष्ट्र समृद्धि के नारे लिखे तख्तियां लेकर गर्मी की परवाह किए बिना पैदल चलते हुए सशक्त नारी, सशक्त भारत का नारा लगाते हुए चल रही थी।पद यात्रा में शामिल महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मानव दिवार बनाकर नारी शक्ति सम्मान में नारे लगाए।इस मौके पर लालसा भारद्वाज,माया सिंह,सरोज मिश्रा,मीनू मौर्या, रंजू शर्मा,कंचन गीरी,बुच्ची बिंद,सुमन बिंद, प्रतिभा शर्मा, करूणा श्रीवास्तव,कौशल्या यादव, रम्भा राय,नीलम सिंह, रोली शर्मा, पूनम राय , गोदावरी राजभर आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Popular Articles