Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कस्तूरबा विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं की हुई जांच

देवकली (गाजीपुर)। जिलाधिकारी अविनाश कुमार व  मुख्य चिकित्साधिकारी डा० सुनील पाण्डेय के दिशा निर्देशन में सौ दिवसीय टीबी  उन्मूलन कार्यक्रम के तहत  आश्रम पद्धति विद्यालय चकेरी उपरवार व कस्तूरबा गांधी विद्यालय बरहपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें  सैकङों छात्राओं के टीबी के लक्षण , पहचान एवं बलगम की जांच की गई।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के प्रभारी डा एसके सरोज ने बताया कि यह कार्यक्रम सौ दिन तक ब्लाक में चलेगा। जिसमें टीबी के संभावित मरीजों की जांच,लक्षण,बलगम की जांच,उपचार व दवा निःशुल्क वितरित किया जायेगा। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि जहां भी समुदाय आधारित ज्यादा संख्या में लोग निवास करते है उनकी टीबी जांच करनी है।जांच टीम में डा सूरज दुबे,डा. आकांक्षा सिंह,डा अंकिता पांडेय , डा अखिलेश , रोमा मिश्रा, शीतल प्रसाद,एसटीएस महताब सहित अनेक  लोग मौजूद रहे।

Popular Articles