
गाज़ीपुर करंडा ब्लाक के पुरैना गांव की रहने वाले संजय राय की पुत्री निहारिका राय ने 2024 पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर वाणिज्य कर अधिकारी पद को सुशोभित किया है। वह दस अप्रैल को अपने गांव पुरैना पहुंची। गांव पहुंचने पर लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ उसका भव्य स्वागत किया। गांव के लोगों ने शुभाशीर्वाद एवं बधाई दी। निहारिका राय ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी एवं प्राथमिक शिक्षा गांव से प्रारम्भ कर इंटर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से तथा उच्च शिक्षा प्रयागराज से की। उसने कठिन परिश्रम के बल पर इस गौरवशाली परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गांव के साथ जिले का मान बढ़ाया। निहारिका ने अपने सफलता का श्रेय अपने दादा विजय नारायण राय, पिता ,माता एवं गुरुजनों को दिया है।




