
देवकली (गाजीपुर)। गाजीपुर वाराणसी हाइवे पर रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली पुल के पास पेंट लदा डीसीएम पलट गया। जिससे सारा पेंट का डिब्बा सड़क पर बिखर गया। इसके चलते घंटों यातायात बाधित रहा। बताया जाता है कि वाराणसी से पेण्ट लादकर डीसीएम मऊ जा रहा था। देवकली पुल के पास अचानक उसका टायर पंचर हो गया। जिससे तेज रफ्तार डीसीएम असंतुलित होकर बीच रोड पर पलट गया। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। यह संयोग रहा कि चालक सहित सभी लोग बाल बाल बच गये। इस दौरान पेण्ट टूट कर हाइवे पर बिखर गया।जिससे यातायात बाधित हो गया।रामपुर माझां के एसआई शैलेन्द्र प्रताप व देवचंदपुर के चौकी प्रभारी मोतीलाल ने पुलिस टीमके साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर बीच सड़क से डीसीएम हटवाया।




