Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

श्री हनुमान जयंती पर निकली हनुमान ध्वजा यात्रा

गाजीपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से श्री हनुमान ध्वजा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर नियाजी से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग लालदरवाजा, प्रकाश टाकीज, स्टीमर घाट, चीतनाथ होते हुए किला कोहना स्थित अति प्राचीन महावीर जी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में भक्त श्री हनुमान जी के ध्वज लेकर चल रहे थे। वे “जय श्री राम, जय जय श्री राम” तथा “जय हनुमान” के साथ “बाला जी की क्या पहचान, लाल दुपट्टा लाल निशान” जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

शोभा यात्रा में नगर पालिका की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के राजेश केडिया, संजय केजरीवाल, कन्हैया केडिया, जैकी केडिया, अतुल टिबडेवाल, मिथिलेश राय, सुरेंद्र सिंह, मनीष तुलस्यान, अनुज अग्रवाल, विपुल टिबडेवाल, शुभम टिबडेवाल, महेश मानसिंहका, पिंटू जीवराजिका, गिरधर चौरसिया, लक्ष्मीपति झांझरिया, सत्यप्रकाश सहित अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल रहे।

Popular Articles