Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

उपकार हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट ने डॉक्टरों के सहयोग से एक शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर। उपकार हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट ने 22 मार्च को आईएमए के डॉक्टरों के सहयोग से एक शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया । डॉ. स्वप्निल पटेल एक कैंसर सर्जन हैं, जिन्होंने एम्स दिल्ली से एमएस जनरल सर्जरी और टाटा कैंसर हॉस्पिटल, मुंबई से कैंसर सर्जरी का प्रशिक्षण लिया है।उन्होंने उपकार कैंसर इंस्टिट्यूट, वाराणसी में उपलब्ध कैंसर के इलाज की उन्नत तकनीकों और सुविधाओं पर एक व्याख्यान दिया।दर्शकों ने उच्च प्रतिष्ठित वक्ताओं द्वारा साझा किए गए ज्ञान की सराहना की। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. बीडी गुप्ता  और आईएमए सचिव, डॉ. जेएस राय  ने इस शैक्षिक गतिविधि के लिए आईएमए की ओर से उन्हें बधाई दिया।उपकार हॉस्पिटल वाराणसी में कैंसर के मरीजों को बहुत कम खर्च पर विश्वस्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध करा रहा है और अब इन मरीजों को सर्जरी के लिए महानगरों में जाने की जरूरत नहीं है।

Popular Articles