
गाजीपुर। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक विधायक ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, मोहम्मदाबाद विधायक सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, सदर विधायक जैकिशन साहू, सैदपुर विधायक प्रतिनिधि, विधायक जमानियां प्रतिनिधि मन्नू सिंह, ब्लाक प्रमुख बाराचॅवर, भॉवरकोल, जखनिया, सदर, मरदह के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि दिशा की बैठक के बाद जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक एक महत्तपूर्ण बैठक है। यह बैठक जिले में पहली बार हो रहा है। उन्होने कहा कि जिले के विकास के लिए जनप्रतिनिधि उत्तरदायी होते है, सभी जनप्रतिनिधि जो नामित सदस्य है वो कही न कही योग्यता रखते है तथा जनता के माध्यम से चुन कर आते है। सभी का कर्तव्य है कि वो जिले को विकास के पथ पर ले जाये क्योकि, लोकतांत्रिक व्यवस्था में विकास जिम्मेदारो का पथ है ओर सभी जनप्रतिनिधि इसके जिम्मेदार है। उन्होने उपस्थित अधिकारियो से कहा विकास के लिए जनप्रतिनिधियो का भी प्रस्ताव लिया जाये एवं शासन में जो पत्राचार होते उसकी सूचना दी जाये। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य,शिक्षा, विद्युत सिचाई,किसानो के लिए खाद वितरण, आदि पर विशेष ध्यान देते हुए इन विभागो से सम्बन्धित समस्यो का निस्तारण किया जाये, ताकि लोगो को समस्याओ का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि विद्युत बिल एवं चेकिंग के नाम किसी को बिना वजह परेशान न किया जाये। ओमप्रकाश सिंह को मनरेगा की समीक्षा के दौरान बताया कि जनपद में 67 लाख मानव दिवस के सापेक्ष फरवरी तक 66 लाख का लक्ष्य पूरा हो गया है। तब अध्यक्ष ने लक्ष्य को और बढाने का निर्देश दिया ताकि पात्रो को अधिक लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री आवास योजना मे विधवा महिलाओ, विकलांग को चयनित कर योजना का लाभ दिया जाये। उन्होने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में अधूरे सड़को को पूर्ण कराने को कहा तथा यह भी कहा कि यदि कही विवाद है तो उसकी समीक्षा कर निस्तारण किया जाये। उन्होने कहा कि 16 ब्लाक है लेकिन किसान कल्याण केन्द्र केवल 09 ही बने है, किसानो की समस्याओ को देखते हुए प्रत्येक ब्लाक मे किसान कल्याण केन्द्र हेतु प्रस्ताव भेजा जाये। इसके साथ ही उन्होने लघु सिचाई, जल निगम, पशुपालन, सिचाई देवकली पम्प नहर, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित छात्रवृत्ति योजना मे उत्पन्न समस्याओ के निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखी। बैठक मे उपस्थित विधायकगणो, ब्लाक प्रमुखगणो एवं सदस्यगणो मे अपने-अपने क्षेत्रो से सम्बन्धित समस्याओ को अवगत कराया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि बैठक के दौरान जो भी समस्याएं /शिकायतें प्राप्त है उसका मानक के अनुरूप निस्तारण किया जायेगा। बैठक मे मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, डी सी मनरेगा विजय यादव, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।




