Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

स्वामी सहजानंद में ऐतिहासिक अभिलेखों की प्रदर्शनी

गाजीपुर। स्वाधीनता संग्राम में गाजीपुर के दबे-कुचले और हाशिए पर रहे वर्गों के अप्रतिम योगदान को याद करने के लिए 25 मार्च को स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में होने जा रहा है। यूपी राजकीय अभिलेखागार (संस्कृति विभाग, लखनऊ) और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘अभिलेख प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी’ सुबह साढे दस बजे से होगी।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम के संरक्षक प्रो. (डॉ.) विजय कुमार राय ने बताया कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में बीएचयू इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) केशव मिश्रा मुख्य वक्ता रहेंगे। वहीं, जिले के इतिहासकार और साहित्यकार उबैदुर्रहमान सिद्दीकी विशिष्ट वक्ता हैं।इनके अलावा, भभुआ (बिहार) के सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय से डॉ. अजीत राय, प्रयागराज से सेवानिवृत्त बन्दोबस्त अधिकारी दयानन्द सिंह चौहान और क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज के प्राविधिक सहायक राकेश कुमार वर्मा भी अपने विचार साझा करेंगे। राजकीय अभिलेखागार के निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री और कॉलेज के इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निवेदिता सिंह ने बताया कि संगोष्ठी के साथ-साथ ऐतिहासिक दस्तावेजों की एक खास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जो शोधार्थियों और छात्रों के लिए बेहद उपयोगी होगी। ​आयोजकों ने जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, शोधार्थियों और छात्र-छात्राओं से इस कार्यक्रम में समय से पहुंचकर गाजीपुर के गौरवशाली और अनकहे इतिहास से रूबरू होने की अपील की है।

Popular Articles