
गाजीपुर। मनिहारी ब्लाक के रंजीतपुर गांव में पेयजल योजना में जल अर्पण आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर जल पद यात्रा, प्रभात फेरी, जल बंधन, जल वंदना, जल संकल्प, जल श्रृगांर, मेरी पंचायत ऐप हर घर जल घोषणा एवं स्वच्छता अभियान तथा ‘‘मेरा गांव जल सुरक्षित भविष्य‘‘ विषय पर विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। साथ ही ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस योजना के तहत 512 नग हाउस कनेक्शन में सोलर सिस्टम के माध्यम से आटोमेटेड मेथड के द्वारा नियमित पेयजल आपूर्ति ग्रामवासियों को उपलब्ध करायी जा रही है। उपजिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल के लाभ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी जखनियां, खण्ड विकास अधिकारी, जल निगम अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत, ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र, टीपीआई सभी कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं एफटीके महिलाएं उपस्थित रहीं।




