
रेवतीपुर गाजीपुर। थाना क्षेत्र के उतरौली गांव के सलिमपुर डेरा के पास रविवार को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय जान मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार जान मोहम्मद अपने बड़े पापा के घर बरछा कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था। दोपहर में वह टेंट लगा रहा था, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट लगते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।मौत की खबर सुनते ही मां मीना खातून बेसुध हो गईं। पिता कलीम, जो भट्टे पर मजदूरी करते हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




