
गाजीपुर। लाल दरवाजा के महाकालेश्वर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 13 फरवरी को महा भंडारे का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और पुण्य के भागी बनने की अपील की है। महा भंडारे का शुभारंभ दोपहर तीन बजे से होगा, जो देर रात तक लगातार चलता रहेगा।




